उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के नवमनोनीत पदाधिकारी।
– उत्तम उद्योग व्यापार मंडल का जिला संगठन हुआ मजबूत
CITY NEWS FATEHPUR 
फतेहपुर(CNF)। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की जिला कमेटी की बैठक रविवार को शहर स्थित एक होटल में जिलाध्यक्ष मनोज साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने व्यापारियों से संगठित होकर अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने संगठन विस्तार की घोषणा करते हुए रज्जन साहू को जिला उपाध्यक्ष, समीर मिश्रा को जिला मंत्री, अभय गुप्ता और दीपक जायसवाल को संगठन मंत्री तथा प्रदीप साहू एवं हसन को सक्रिय सदस्य मनोनीत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री जय किशन ने कहा कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन ने कहा कि संगठन का उद्देश्य प्रत्येक छोटे-बड़े व्यापारी को अपने साथ जोड़ना है, ताकि किसी भी व्यापारी को अपनी समस्याओं का अकेले सामना न करना पड़े। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सलामत अली, संरक्षक श्रवण कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रेम दत्त उमराव, प्रशांत सिंह चौहान, सौरभ गुप्ता, संजय सिंह, शिव प्रसाद, अहमद, भंवर सिंह सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now