हथगाम थाने में पीड़ितों की शिकायत सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– फरियादियों को दिलाया त्वरित न्याय का भरोसा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को थाना हथगांव में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से संज्ञान लिया।
एसपी ने एक-एक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की गहन जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाए। साथ ही फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है। एसपी की मौजूदगी में आयोजित जनसुनवाई से फरियादियों को अपनी समस्याएं सीधे जिले के पुलिस कप्तान के समक्ष रखने का अवसर मिला। इससे लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। इस दौरान हथगाम थाने के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now