CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करसवां में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय निशा देवी पत्नी गुड्डू पाल की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने ससुरालीजनों पर महिला से अवैध को लेकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूंछतांछ हेतु पति को हिरासत में ले लिया है।
बतातें चले कि करसवां गांव निवासी गुड्डू की पत्नी निशा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के ससुर रामशिरोमन का कहना है कि आंधी तूफान के दौरान छप्पर ढहने से आई चोटों के कारण बहू की मौत हो गयी। वहीं विच्छेदन गृह में मौजूद मृतका के भाई राजा पाल निवासी दलीपुर कौण्डर थाना असोथर ने बताया कि उसकी बहन की ससुरालीजनो ने हत्या करने के बाद शव को फांसी पर लटका दिया था। उसकी बहन के शरीर में डंडे मारने के निशान हैं। कारण पूंछने पर भाई ने बताया कि गांव की ही किसी महिला के साथ उसके जीजा के अवैध सम्बन्ध है। जिसका विरोध उसकी बहन करती थी। इसी बात को लेकर ससुराली जनों ने बहन की हत्या कर दी। मृतका के भाई ने बताया कि उसने तहरीर में पति ससुर देवर पंकज व सास ज्ञानमति के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया है।
