CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनगांव में अपने मायके आई 35 वर्षीय महिला को गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डण्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची पुत्री व पिता को भी हमलावरों ने पीट दिया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव निवासी मो0 खुशनूर की पत्नी रूखसाना तीन दिन पूर्व अपने मायके सनगांव आई थी। आज दोपहर लगभग तीन बजे गांव के ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डण्डा व धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता कल्लू व घायल की पुत्री अलशिफा को भी हमलावरों ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पिता कल्लू ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को सईद का पुत्र भगा ले गया था। इसी खुन्नस को लेकर आज उस पर परिवार वालों ने हमला किया है। पिता ने बताया कि सईद, जीशान, रेशमा, कनीज फातिमा, रफीक, टिल्ली, साजिया सहित एक दर्जन लोगों ने खुन्नस को लेकर उन पर जानलेवा हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now