दुकान में आग लगने से खाक हुए सामान का दृश्य।
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर कस्बे में मंगलवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में भीषण आग लग गई।. आग लगने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
जानकारी के अनुसार प्रेमनगर कस्बा निवासी संजय अग्रहरि की भादर रोड स्थित मोबाइल की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। दुकानदार के मुताबिक आग लगने से दुकान में रखे करीब आठ लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन, एक्सेसरीज़ व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना से व्यापारी को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now