डीएम को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित मो. शरीफ।
– पीड़ित ने डीएम से लगाई गुहार, मुतवल्ली पर वक्फ की आय के दुरुपयोग का लगाया आरोप
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। वक्फ की ज़मीन पर मुतवल्ली पर नया निर्माण कराकर सौंपने का झूठा आश्वासन देकर मकान खाली कराने का पीढ़ियों से रह रहे परिवार ने आरोप लगाते हुए एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र के कजियाना मोहल्ले में रहने वाले मो. शरीफ ने अपर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वह अपने परिवार के साथ पूर्वजों के समय से लगभग सत्तर वर्षों से वक्फ नम्बर 16 में बने हुए मकान में रह रहे थे। प्रबंधन कमेटी को किराया अदा कर रहे थे। 23 जुलाई 2024 को अनवर अहमद पुत्र अब्दुल वहीद के द्वारा खुद को मस्जिद का मुतवल्ली बताकर मकान खाली करने के लिए गाली गलौच की गयी। बाद में समझौते के बाद साढ़े सात बाई नौ फिट की तीन दुकानों को देने की बात कही गयी थी। बदले में उससे दस लाख रुपये भी लिए गये जिसे बाद में दुकानों के किराए में काटने की भी बात शामिल थी। बताया कि जबरन दबंगई के बल पर उनसे मकान खाली कराया गया। जिससे परिवार के सामने रहने की समस्या है। निर्माण के बाद खुद को मुतवल्ली बताने वाले अनवार द्वारा पीड़ित परिवार को रहने के लिए जगह व दुकानें नहीं दी गयी। वही उसका दस लाख रुपया भी हड़प लिया गया। पीड़ित ने जिलाधिकारी से दोषियों पर करवाई किये जाने व न्याय की गुहार लगाई है।
