नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष।
– मोइन खान बने जिला उपाध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर
सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार रविवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल ने किया।
बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा, सक्रिय सदस्यता अभियान, पंचायत चुनाव की तैयारियों व संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने जनपद में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया। साथ ही राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, विधानसभा, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक घर पर पार्टी की नेम प्लेट एवं झंडा लगाने के अभियान को गति देने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाना होगा। आगामी दो जुलाई को पार्टी संस्थापक एवं समाज सुधारक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में संगठन विस्तार के तहत मोइन खान को जिला उपाध्यक्ष, गुलाब सिंह को जिला उपाध्यक्ष संस्कृति मंच तथा तसीन रजा को सदर विधानसभा अल्पसंख्यक मंच का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की गई। बैठक में लईक अहमद, शिव प्रकाश रावत, लाखन सिंह पटेल, वीरेन्द्र सिंह पटेल, योगेन्द्र सिंह राणा, दीपू पटेल, पदम सिंह पटेल, सुमन सिंह मौर्य, नीतू गौतम, प्रीति श्रीवास्तव, साधना पासवान, हेमन्त पटेल, रवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभात लोधी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 44; 