CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दो उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें थानों की जिम्मेदारी सौंपी है।
जारी आदेश के अनुसार अपराध शाखा में तैनात उपनिरीक्षक योगेश कुमार को थानाध्यक्ष किशनपुर नियुक्त किया गया है। वहीं उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, जो अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे, को थानाध्यक्ष खखरेरू बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नव नियुक्त दोनों थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस विभाग की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपने नए कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनपद के पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को लेकर पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
