आधुनिक मशीन का शुभारंभ करते अतिथि
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। रीढ़ एवं कमर दर्द से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। शहर स्थित हनुमंत स्पाइन ऑर्थाे क्लिनिक में उत्तर प्रदेश की पहली अत्याधुनिक स्पाइन एमटी कोर मशीन स्थापित की गई है। यह उन्नत पुनर्वास एवं चिकित्सीय तकनीक आधारित उपकरण रीढ़ संबंधी रोगों के सटीक आकलन और बिना ऑपरेशन उपचार में सहायक साबित होगा। क्लिनिक के निदेशक डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि यह मशीन कमर दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइनल विकार, नस दबने की समस्या तथा अन्य रीढ़ संबंधी बीमारियों के उपचार में प्रभावी भूमिका निभाएगी। मशीन में लगे स्मार्ट फीडबैक सेंसर मरीज के शरीर की वास्तविक न्यूरोलॉजिकल प्रतिक्रिया के आधार पर कार्य करते हैं और स्पाइन पर पड़ने वाले तनाव को स्वतः नियंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि मशीन शरीर की प्रतिक्रिया के अनुसार उपचार प्रक्रिया को समायोजित करती है, जिससे मरीज की रिकवरी बेहतर होती है और मांसपेशियों में जकड़न या सख्ती नहीं आती। इसके साथ लगी स्मार्ट स्क्रीन उपचार के दौरान शरीर में हो रही विभिन्न प्रतिक्रियाओं की जानकारी मरीज को रियल टाइम में उपलब्ध कराती है। डॉ. तिवारी ने बताया कि यह अत्याधुनिक मशीन शिनवा मेडिकल कंपनी, साउथ कोरिया द्वारा विकसित की गई है, जबकि भारत में इसका वितरण सिनर्जी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तकनीक के माध्यम से रीढ़ संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर डॉ. आनंद, भानु एवं डॉ. मुकुल सहित अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now