कोचिंग का कार्रवाई करते फायर विभाग के अधिकारी
छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी, कोचिंग संचालक को थमाया नोटिस
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फतेहपुर अग्निशमन विभाग ने भी सख्त रुख अपना लिया है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की जांच शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुद्वारा गली, रेलवे स्टेशन रोड स्थित विद्या एकेडमी एवं लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया, जहां अग्नि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय दीपक कुमार के नेतृत्व में हुई जांच में पाया गया कि कोचिंग एवं लाइब्रेरी का संचालन भवन के बेसमेंट में किया जा रहा है। संस्थान में चार बैचों में कक्षाएं संचालित हो रही थीं तथा कुल 145 छात्र पंजीकृत हैं। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में करीब 80 छात्र अध्ययन करते मिले। जांच के दौरान सबसे बड़ी खामी इमरजेंसी निकास मार्ग का न होना पाया गया। पूरे भवन में केवल एक ही प्रवेश एवं निकास द्वार मौजूद था, जो किसी भी आपात स्थिति में छात्रों की सुरक्षित निकासी के लिए पर्याप्त नहीं माना गया। इसके अलावा फायर सेफ्टी उपकरण और अन्य सुरक्षा संसाधन भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले। इन गंभीर खामियों को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने संस्थान संचालक आनंद मौर्य को नोटिस जारी कर दिया। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि जब तक सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपकरण स्थापित नहीं किए जाते और सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित नहीं होता, तब तक कोचिंग संस्थान का संचालन बंद रखा जाए। फायर विभाग की इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में जिलेभर के शिक्षण संस्थानों की सघन जांच की जाएगी और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now