CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं 20 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि राजकीय अनुसूचित जाति महिला छात्रावास सदर, राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास सदर, राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक खागा तथा राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास बालक अढ़ौली में नए सत्र के लिए प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश के लिए दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के वे छात्र-छात्राएं पात्र होंगे, जो समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभागों द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र हों। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी हार्ड कॉपी तथा सभी आवश्यक अभिलेख संबंधित छात्रावास में 20 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं से समय सीमा के भीतर आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now