CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम छीट का पुरवा मजरे गौरी में बीती रात घरेलू कलह के चलते 50 वर्षीय अधेड़ महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार छीट का पुरवा मजरे गौरी गांव निवासी बलवीर की पत्नी सुनीता देवी जो घरेलू कलह के चलते काफी दिनो से मानसिक तनाव में थी। बीती रात उसने उस वक्त फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर के सभी लोग गहरी नींद सो रहे थे। सूचना पाकर मौके में पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now