– निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 24 जुलाई अंतिम तिथि
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जिले के मत्स्य पालकों और मत्स्य व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मत्स्य विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सेक्टर की छह प्रमुख योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक लाभार्थी 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, जबकि निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है।
जनपद प्रभारी मत्स्य विभाग अरुण कुमार पाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, एरेशन सिस्टम स्थापना, मछली विक्रय हेतु मोपेड विद आइसबॉक्स, महिला मत्स्य पालक सशक्तिकरण, नए तालाब निर्माण, मोती संवर्धन तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना जैसी योजनाओं का लाभ देने के लिए पोर्टल 16 से 31 जुलाई तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा। परियोजना की लागत, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। पूर्व में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदन वाले अभ्यर्थी भी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, सीओ कार्यालय के पास, अंबेडकर स्कूल के पीछे संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now