बीईओ का कार्यभार संभालती नाजरीन।
– छात्रा ने औपचारिक कार्रवाई का लिया अनुभव
CITY NEWS FATEHPUR
बहुआ, फतेहपुर(CNF)। बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में मिशन शक्ति के तहत कम्पोजिट विद्यालय पखरौली की छात्रा को एक दिन का अधिकारी बनाया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रदर्शिनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु चयनित कम्पोजिट विद्यालय पखरौली की छात्रा कु0 नाजरीन को एक दिन का खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का कार्यभार संभाला। छात्रा की इस उपलब्धि से बीआरसी कार्यालय का माहौल उत्साह से भर गया। कार्यालय में उपस्थित शिक्षक कर्मचारियों ने छात्रा का हौसला बढ़ाया। कु0 नाजरीन ने बीईओ कार्यालय की औपचारिक कार्रवाई का अनुभव लिया। दफ्तर में मौजूद स्टाफ और अधिकारियों ने नाजरीन को पूरा सहयोग किया और उनके सवालों के जवाब दिए।
