फोटो परिचय-  फतेहपुर में फिल्म की शूटिंग लोकेशन का जायजा लेते अभिनेता सुनील रॉकी।

– अभिनेता सुनील रॉकी ने परखी शूटिंग लोकेशन, दीपावली बाद शुरू होगा फिल्मांकन
– 25 अक्टूबर को लखनऊ में मुहूर्त के साथ होगा फाइनल पोस्टर का अनावरण

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। हिंदी और अवधी भाषा में बनने जा रही फीचर फिल्म ‘गंगा गोमती’ को लेकर फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार हो रही इस फिल्म के लिए संभावित शूटिंग स्थलों का चयन शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता सुनील रॉकी अपनी टीम के साथ फतेहपुर पहुंचे और विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

फतेहपुर प्रवास के दौरान अभिनेता सुनील रॉकी ने फिल्म के लेखक रविंद्र दुधानी तथा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अनीस खान से मुलाकात की। इस दौरान फिल्म के प्रमुख दृश्यों, संवादों और शूटिंग की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। टीम ने स्थानीय लोकेशन को फिल्म की कहानी के अनुरूप उपयोग किए जाने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।

प्रोडक्शन टीम के मुताबिक फिल्म का भव्य मुहूर्त और फाइनल पोस्टर लांच 25 अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित है। इसके बाद दीपावली पर्व के उपरांत फिल्म की शूटिंग शुरू किए जाने की तैयारी है। फिल्म में बॉलीवुड के कई चर्चित कलाकारों को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई है। फिलहाल अन्य कलाकारों के चयन की प्रक्रिया भी जारी है।

फिल्म की कहानी रविंद्र दुधानी ने लिखी है। कैमरा संचालन की जिम्मेदारी बंसीधर चौधरी संभालेंगे, जबकि फिल्म के निर्देशन और कोरियोग्राफी का दायित्व सुनील मोटवानी को सौंपा गया है। फिल्म की शूटिंग लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, दिल्ली और मुंबई की अलग-अलग लोकेशन पर किए जाने की योजना है।

फिल्म में अभिनय का अवसर तलाश रहे पुरुष एवं महिला कलाकारों के लिए भी प्रोडक्शन टीम ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार अपनी प्रोफाइल और आवश्यक जानकारी व्हाट्सएप नंबर 8707038023 पर भेज सकते हैं। प्रोडक्शन की ओर से कलाकारों के चयन की प्रक्रिया लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now