फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े किसान।
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। उमरापुर, भैरमपुर, बुधइयापुर और ढोढ़ियाही के किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर फसलों के नुकसान का मुद्दा उठाया। छत्रपति शिवाजी महाराज सेवा संस्थान के बैनर तले किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ढोढ़ियाही के पास जीटी रोड के पुल को बंद कराने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की।
किसानों का कहना है कि पुल खुलने से खेतों में पानी भर गया है, जिससे धान की हजारों बीघा फसल प्रभावित हुई है। उन्होंने लेखपाल व पंचायत सचिव से फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान रामविलास, नरसिंह, प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, अजय पटेल, अर्जुन सिंह, शिवविलास, महेश, सुरेश, दिनेश, अमन, मान सिंह व राजेश समेत कई किसान मौजूद रहे।

