फोटो परिचय-  ज्वालागंज से पीरनपुर तक पदयात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।

ज्वालागंज से पीरनपुर तक पदयात्रा, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर उठी आवाज

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का जनजागरूकता अभियान शनिवार को शहर की सड़कों पर नजर आया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में ज्वालागंज से पीरनपुर वार्ड तक पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

पदयात्रा में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में विभिन्न नारों वाली तख्तियां लेकर चल रहे थे। ज्वालागंज से शुरू हुआ मार्च पीरनपुर वार्ड पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने लोगों से संवाद कर चुनाव व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाया। प्रदर्शन के दौरान “ज्ञानेश हटाओ, लोकतंत्र बचाओ” जैसे नारे लगाए गए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि संगठन ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर जिले में सप्ताहभर का जनजागरूकता अभियान शुरू किया है। उनका कहना था कि अभियान के माध्यम से लोगों को चुनाव व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता से जुड़े सवालों की जानकारी दी जा रही है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी आपत्तियां लगातार दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोगों के विश्वास के लिए चुनाव प्रक्रिया का पारदर्शी होना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराई।

पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन, कलीम उल्ला सिद्दीकी, प्रवक्ता ई. देवी प्रकाश दुबे, नरेंद्र सिंह रिक्की, अरुण जायसवाल, पंडित रामनरेश महराज, मनोज घायल, निजामुद्दीन, सैयद सहाब अली, राजीव श्रीवास्तव, इशरत खान, अब्दुल रज्जाक, बशीर अहमद, कौशल कुमार शुक्ला, रेखा पासवान, प्रेमा देवी, पार्वती देवी, सरस्वती, पूजा, सन्नो देवी, सरिता, पलक मौर्या, अनिल मौर्य, हम्माद हुसैन और धर्मेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now