एसडीएम खागा के रीडर प्रदीप मिश्रा को मिली बिंदकी की जिम्मेदारी

बंदोबस्त कर्मचारी को खागा रीडर का अतिरिक्त प्रभार

सिटी न्यूज फतेहपुर

खागा, फतेहपुर(CNF)। प्रशासनिक कामकाज को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने तीन कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तीन अक्टूबर को जारी आदेश के तहत एसडीएम खागा के रीडर प्रदीप मिश्रा का स्थानांतरण करते हुए उन्हें रीडर एसडीएम बिंदकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, रीडर उप जिलाधिकारी न्यायिक खागा बंदोबेश कुमार को उनके वर्तमान दायित्व के साथ रीडर एसडीएम खागा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। दूसरी ओर राजस्व लेखाकार बिंदकी मनीष कुमार श्रीवास्तव से रीडर एसडीएम बिंदकी का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल नवीन दायित्व संभालने तथा अनुपालन आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now