फोटो परिचय-  गोष्ठी में विचार व्यक्त करते जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव।

– जयंती समारोह में लौह पुरुष के योगदान और राष्ट्र की एकता पर हुई चर्चा

– तीन नेताओं ने सपा की सदस्यता ली, सईद खान को मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सपाइयों ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा के योगदान को याद किया। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके संघर्ष, दूरदर्शिता और देश की एकता को मजबूत करने में निभाई गई भूमिका पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत की नींव मजबूत की। देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के रूप में उनकी प्रशासनिक क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति ने राष्ट्र को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों के लिए सरदार पटेल का संघर्ष और उनका नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस मौके पर पार्टी ने अपना राजनीतिक कुनबा भी बढ़ाया। विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े रहे हीरालाल निषाद, रामनारायण निषाद और सईद खान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं सईद खान को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस अवसर पर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, संतोष द्विवेदी, रामशरण यादव, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, कमलेश निषाद, लीलावती, रामकृपाल सोनकर, गणेश वर्मा, बाबू सिंह कुशवाहा, एडवोकेट जगदीश सिंह, शमीम अहमद, सुशील पटेल दोषी, डॉ. रामनरेश पटेल, अरुणेश पांडेय, अनिरुद्ध यादव, मनोज यादव, एडवोकेट सुगर लाल यादव, सुहैल खान हेमू, शिव सिंह यादव, मोइन खान, डीजी कुशवाहा, सुशील यादव, संदीप श्रीमाली, सोनू वर्मा, प्रेमनाथ विश्वकर्मा और केपी यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now