– खागा पुलिस ने दबिश देकर 19 वर्षीय वांछित अभियुक्त को पकड़ा
– गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर जिले में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खागा के पर्यवेक्षण में खागा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 नवंबर को मुकदमा अपराध संख्या 474/26 के आरोपी पवन सिंह (19) पुत्र सूरजपाल निवासी गुलहरियनपुर, मजरे कूरा, थाना खागा को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 333 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव एवं कांस्टेबल शैलेश यादव शामिल रहे।
