फोटो परिचय-  घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– बकेवर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मिले थे दो लोगों के शव

– घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से लिया अपडेट

– मृतक के परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। बकेवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने के मामलों को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को उन्होंने दोनों घटनास्थलों पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और जांच की प्रगति की समीक्षा की। एसपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को प्रत्येक पहलू की गहनता से पड़ताल करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि बीती 11 नवंबर को ग्राम गंगरावल के समीप हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। इसके दो दिन बाद 13 नवंबर को ग्राम दिलावलपुर के पास नहर किनारे रामजीवन पुत्र स्वर्गीय शिवचरण वर्मा (42) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।

दोनों घटनाओं की जानकारी लेने के लिए एसपी शनिवार को मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थलों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से अब तक जुटाई गई जानकारी और जांच की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मृतक रामजीवन के परिजनों से भी मुलाकात कर घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दोनों मामलों की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जाए तथा किसी भी महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now