फोटो परिचय-  जरूरतमंद बच्चों को स्कूली बैग एवं शिक्षण सामग्री वितरित करते समिति के पदाधिकारी।

* युवा विकास समिति ने स्कूली बैग और पढ़ाई से जुड़ी जरूरी सामग्री बांटी

* आर्थिक अभाव में बच्चों की शिक्षा बाधित न होने देने का लिया संकल्प

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जरूरतमंद बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाने के लिए युवा विकास समिति ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। समिति की ओर से चित्रांश नगर स्थित बिरसा मुंडा संस्कारशाला में शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित कर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग प्रदान किया गया।

इस दौरान काशीराम कॉलोनी और विनोबा नगर के संस्कारशाला में अध्ययनरत बच्चों को स्कूल बैग के साथ आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। उपयोगी सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से विद्यालय जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन का प्रयास है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की शिक्षा अधूरी न रहे। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। समिति भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आलोक, आचार्य सरस्वती महाराज, आचार्य राम नारायण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now