फोटो परिचय-  पारिवारिक विवादों का समाधान कराने के लिए दंपतियों की काउंसलिंग करते मिशन शक्ति के सदस्य।

– मिशन शक्ति के परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के बीच दूर हुईं गलतफहमियां

– आपसी सहमति से दोनों दंपतियों ने साथ रहने का लिया निर्णय

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। पारिवारिक विवादों को सुलझाने और बिखरते घरों को बचाने के लिए पुलिस की ओर से किए जा रहे प्रयास रंग लाने लगे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस लाइन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने आपसी मतभेदों से जूझ रहे दो दंपतियों के बीच सुलह कराने में कामयाबी हासिल की। काउंसलिंग के बाद दोनों दंपतियों ने पुराने विवादों को पीछे छोड़कर नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने पर सहमति जताई।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र पर घरेलू विवादों के निस्तारण के लिए नियमित रूप से काउंसलिंग कराई जा रही है। शुक्रवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत प्रभारी एंटी रोमियो एवं मिशन शक्ति प्रीति कटियार तथा काउंसलर कविता रस्तोगी ने दो पारिवारिक मामलों की सुनवाई की। इस दौरान पति-पत्नी को आमने-सामने बैठाकर उनकी शिकायतें सुनी गईं और विवाद की वजहों को समझते हुए आपसी बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया गया।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों के बीच बनी गलतफहमियां दूर हुईं। एक-दूसरे की बात समझने के बाद दंपतियों ने मनमुटाव समाप्त कर साथ रहने की इच्छा जताई। पुलिस की पहल और समझाइश से दो परिवारों में फिर से खुशियां लौटने की उम्मीद जगी है। इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now