– मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान 22 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

– घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर मजरे रामपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक ने घर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव निवासी राम सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजू सिंह ने घर में ही किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। युवक की हालत गंभीर देखकर परिजन उसे आनन-फानन नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां उपचार के दौरान राजू ने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है। जहरीले पदार्थ के सेवन के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now