यूपी विधानसभा में आज कोडीन सिरप को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायकों ने हंगामे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। बिना किसी का नाम लिए योगी ने कहा कि देश के अंदर दो नमूने हैं। एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में। देश में कोई भी चर्चा होते ही वे तुरंत देश छोड़कर भाग जाते हैं, और मुझे लगता है कि आपके ‘बाबुआ’ के साथ भी यही हो रहा है। वे भी इंग्लैंड की यात्रा के लिए फिर से देश छोड़ देंगे, और आप लोग यहाँ शोर मचाते रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) काम कर रही है, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस और एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) से जुड़े अधिकारी शामिल हैं। किन-किन लोगों तक इस अवैध कारोबार का पैसा पहुंचा है, यह सब जांच में सामने आएगा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयानों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बारे में बस यही कहूंगा-‘यही कसूर मैं बार-बार करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now