– परिवार में कोहराम मच गया, गांव में शोक की लहर
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के धनकामई गांव में पंचायत सहायक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे परिवारीजनों में जहां कोहराम मच गया वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार धनकामई गांव निवासी शिमला देवी पत्नी संजय 30 वर्ष की भोर सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर पति संजय और पिता राजाराम उन्हें तत्काल इलाज के लिए खागा कस्बा लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिमला देवी पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थीं। उनके निधन से तीन मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। बताया जा रहा है कि मृतका के पति संजय जनहितकारी इंटर कॉलेज खागा में चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now