प्रयागराज
प्रयागराज के घूरपुर का दशहरा सकुशल सम्पन्न हुआ ।
थाना घूरपुर अंतर्गत घूरपुर बाज़ार में विगत कई वर्षों से लगने वाले ऐतिहासिक दशहरे मेले का सफल आयोजन किया गया, दिनांक 23 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को घूरपुर बाज़ार में शाम से दशहरे के आयोजन में लाखों की संख्या मे मेले में एकत्रित हुए । मेले में चार चांद लगाने के लिए कई विभिन्न झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें सबसे पहले राम दल , काली स्वांग , शिव तांडव और मेले में सबसे खास और सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाली मिशन शक्ति 6.0 की झांकी जो प्रयागराज पुलिस द्वारा एसीपी कौंधियारा अब्दुस्स सलाम खान और थाना घूरपुर थानाध्यक्ष हरकेश सिंह , महिला सब इंस्पेक्टर छाया जी एवं समस्त पुलिस स्टाफ के नेतृत्व में निकाली गई थी ।

इस अनोखी झांकी में स्कूल की छात्राओं ने अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे मिशन शक्ति , नारी सम्मान , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , वोमेन हेल्पलाइन आदि के बारे में दिखाया गया ।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई अनोखी मुहिम जिसमे महिलाओं का सम्मान , देश के विभिन्न छेत्रों मे महिलाओं का योगदान और महिला सुरक्षा को प्रदर्शित करती झांकी आकर्षण का केंद्र रही , बता दें कि ऐसी ये पहली झांकी थी जो न केवल प्रयागराज में बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश की इकलौती झांकी थी जो किसी दशहरे के मेले में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का एक संदेश दे रही थी ।

घूरपुर दशहरे मेले के सकुशशन आयोजन और समापन में दशहरे का नेतृत्व कर रहे जय माँ शारदा धार्मिक प्रतिष्ठान के आयोजक /संचालक संजीव कुमार जायसवाल ने मेले में आये हुए लोगों का , पुलिस प्रशाशन , बिजली विभाग ,मेले में तरह तरह की झांकियां लेकर आये हुए लोगों का और पत्रकारों का आभार और धन्यवाद किया ।

घूरपुर दशहरे के सफल आयोजन में आयोजक / संचालक संजीव कुमार जायसवाल ,भारत जायसवाल , ठाकुर लाल सिंह , जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र पटेल , संतोष कुमार मोदनवाल , डॉ लाल सिंह ,शिवकुमार केसरवानी , महेश केसरवानी ,अखिलेश सिंह आदि लोगों ने अपनी भूमिका निभाई ।
