दोनों ने मिलकर अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। यह एक बड़े लेवल की पीरियड ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी कहानी 19वीं सदी के केरल की लोककथाओं और रहस्यमयी ताकतों पर आधारित है।
हॉरर और थ्रिलर का तगड़ा कॉम्बिनेशन
इस फिल्म का डायरेक्शन भ्रमयुगम जैसी सुपरहिट हॉरर फिल्म बनाने वाले राहुल सदाशिवन कर रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ साउथ की बेहतरीन एक्ट्रेस मंजू वारियर लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वे काफी समय से मलयालम सिनेमा के क्राफ्ट और उनकी कहानियों के फैन रहे हैं। जब राहुल सदाशिवन का यह विजन और शानदार स्क्रिप्ट उनके पास आई, तो उन्हें लगा कि मलयालम इंडस्ट्री में कदम रखने का इससे बेहतर मौका नहीं हो सकता। यह फिल्म मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी।
पृथ्वीराज वाराणसी में बनेंगे खूंखार विलेन
करण जौहर के प्रोजेक्ट के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन बाहुबली और RRR फेम डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की अपकमिंग मेगा-बजट फिल्म वाराणसी को लेकर भी खूब चर्चा बटोर रहे हैं। लगभग 1400 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड तोड़ बजट से बन रही इस फिल्म में पृथ्वीराज एक खूंखार विलेन कुंभा के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार सुपरस्टार महेश बाबू और ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस एडवेंचर-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग फिलहाल तेजी से चल रही है, जिसमें अंतरिक्ष से लेकर अंटार्कटिका तक की टाइमलाइंस दिखाई जाएंगी। फैंस इस विजुअल ट्रीट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमाघरों में तहलका मचाने आ रही है।