उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर जारी बातचीत के बीच पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा किए जाने से दोनों दलों के बीच तल्खी बढ़ गई है। कांग्रेस ने सपा द्वारा मात्र 26 सीटें दिये जाने और मंगलवार रात पांच उम्मीदवार घोषित किये जाने पर नाराजगी जताते हुए बातचीत जारी रखने पर पुनर्विचार के संकेत दिए हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षी गठबंधन पर हमला तेज करते हुए कहा कि इसका ‘चैप्टर क्लोज’ हो चुका है। सपा द्वारा 26 सीटों की पेशकश और सहारनपुर समेत पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने के कदम से नाराज कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से विचार-विमर्श करने के बाद ही तय किया जाएगा कि सपा के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत जारी रखनी है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now