– पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को मिली फील्ड पोस्टिंग
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार 45 उपनिरीक्षकों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चैकियों के प्रभारी बदले गए हैं, जबकि पुलिस लाइन में तैनात अधिकारियों को भी फील्ड पोस्टिंग दी गई है।
स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक सुरेश चन्द्र को बिंदकी से कोतवाली भेजा गया है। उपनिरीक्षक रीतेश कुमार राय को मुराइन टोला चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना हथगाम बनाया गया है, जबकि पुलिस लाइन से अविनाश यादव को मुराइन टोला चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में अंकुश यादव को जरौली चौकी (असोथर) से दपसौरा चौकी (चांदपुर) तथा राकेश चन्द्र शर्मा को दपसौरा चौकी से जरौली चौकी भेजा गया है। गिरीश धर दुबे को जेल रोड चौकी से कस्बा खागा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से रवि शंकर को आबूनगर चौकी व रवि सिंह को आबूनगर चौकी से साइबर थाना भेजा गया है। राहुल कुमार पाण्डेय को महिचा मंदिर चौकी से बाकरगंज चौकी और वंशीधर राय को बाकरगंज चौकी से महिचा मंदिर चौकी भेजा गया है। सत्य प्रकाश पाठक को अफोई चौकी से लोधीगंज चौकी व राजेन्द्र प्रसाद यादव को लोधीगंज चौकी से अफोई चौकी का प्रभार दिया गया है। ईश्वरचन्द्र को पुरमई चौकी से रेडैया चौकी तथा सुमित नारायण पाण्डेय को रेडैया चौकी से पुरमई चौकी भेजा गया है। रविन्द्र कुमार को थाना सुल्तानपुर घोष से सहेली चौकी (मलवां) तथा रविकांत को कस्बा खागा चौकी से यूपी-112 में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अखिलेश प्रसाद को धाता थाना से आलमपुर गेरिया चौकी , दिव्यांश पाण्डेय को आलमपुर गेरिया चौकी से पुलिस लाइन, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से विजयीपुर चौकी तथा सुमित तिवारी को पुलिस लाइन से चंदापुर नरौली चौकी (किशनपुर) भेजा गया है। वहीं प्रवीण कुमार यादव को चंदापुर नरौली चौकी से क्राइम डिटेक्शन टीम में तैनाती मिली है। रामानुज यादव को यूपी-112 से थाना थरियांव, विनोद सिंह को जयरामनगर चौकी (राधानगर) से शाह चौकी (गाजीपुर), आकाश मिश्र को शाह चौकी से जयरामनगर चौकी तथा अम्बरीश मिश्रा को बहुआ चौकी (ललौली) से हसवा चौकी (थरियांव) भेजा गया है। अन्नू कुमार को हसवा चौकी से बहुआ चौकी का प्रभार दिया गया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंजू यादव को औंग थाना से खजुआ चौकी (बिंदकी), वृजेन्द्र कुमार माथुर को खजुआ चौकी से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना असोथर, सत्येन्द्र कुमार को थाना राधानगर से सरकंडी चौकी (बिंदकी) तथा नारद भारती को सरकंडी चौकी से थाना खागा भेजा गया है। इसी प्रकार सौरभ सरोज को थाना खागा से देवमई चौकी(बकेवर), अजीत सिंह को पुलिस लाइन से थाना कल्याणपुर, दिग्विजय सिंह को पुलिस लाइन से थाना खखरेरू, कन्हैया लाल गौतम को पुलिस लाइन से थाना थरियांव, महेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना बिंदकी तथा सत्यदेव गौतम को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। वहीं राजकमल यादव को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली से कोतवाली, राजबहादुर यादव को पुलिस लाइन से थाना खागा, हजारी लाल यादव को थाना खागा से यूपी-112, चन्द्रपाल सिंह को थाना किशनपुर से यूपी-112, अवधेश चन्द्र शुक्ल को थाना ललौली से यूपी-112, प्रीती देवी को पुलिस लाइन से एंटी रोमियो/मिशन शक्ति केंद्र मुख्यालय, उत्तम आर्या को थाना चांदपुर से थाना मलवां तथा जगत सिंह कुशवाहा को थाना गाजीपुर से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now