CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। जनपद के युवाओं के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश का सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि सत्र 2026-27 में जनपद के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों (ट्रेड) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी व ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन कर आईटीआई में प्रवेश का लाभ उठाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now