फोटो परिचय- (7) उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला को पदक से सम्मानित करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

– गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए प्रदान किया अति उत्कृष्ट सेवा पदक

– एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने पदक पहनाकर किया सम्मानित, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)।पुलिस विभाग में लंबे समय से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सेवाएं दे रहे उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सालिग राम शुक्ला के उत्कृष्ट कार्यों को शासन स्तर पर सम्मान मिला है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रदान किए जाने वाले अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए उनका चयन हुआ है।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला को पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी ने उनकी कार्यशैली और सेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए बधाई दी।

एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया गया कार्य न केवल संबंधित पुलिसकर्मी का सम्मान बढ़ाता है, बल्कि पूरे विभाग के लिए प्रेरणा बनता है। उन्होंने उपनिरीक्षक सालिग राम शुक्ला से भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा जताई।

गृह मंत्रालय की ओर से मिला यह सम्मान उनकी पुलिस सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान माना जा रहा है। उपनिरीक्षक के पदक से सम्मानित होने पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now