फोटो परिचय- जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व विधायक विक्रम सिंह।
– कोडरपुर समेत पांच गांवों में हुआ जनसंवाद, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से की बातचीत
– सड़क, नाली, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतें ग्रामीणों ने रखीं
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने मंगलवार को क्षेत्र के कोडरपुर, दिहुली, चकनथनपुर, सनगांव और जयसिंहपुर गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं जानीं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।
जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर सड़क, जलनिकासी, आवास, पेंशन समेत अन्य समस्याओं को पूर्व विधायक के समक्ष रखा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ मिलना जरूरी है। उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और उपकरण वितरण समेत अन्य योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।
गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुधांशु पांडेय, हसवा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजेश द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्या, राम नरेश गुप्ता, राम विशाल पाल, अंशू मिश्रा, छेदीलाल लोधी, विनोद प्रधान, नरपत, पूर्व प्रधान राम सुमेर, शीलू मिश्र, जय प्रकाश अग्निहोत्री, कालीशंकर, धर्मेंद्र पासवान, रिंकू पासवान, बूथ अध्यक्ष छोटे लाल, जय नारायण शर्मा, कमलदीप रैदास आदि मौजूद रहे।
