CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम चक्की से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार करते समय 23 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार चक्की गांव निवासी रामप्रकाश का पुत्र संदीप बुधवार की रात किसी काम से जा रहा था। तभी चक्की से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन पार करत समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके में पर ही मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now