CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। बकेवर थाना पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त तमंचा, कारतूस व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया।
सोमवार को बकेवर थाना पुलिस ने ग्राम आलमपुर से पिन्टू सोनकर पुत्र हरिशचन्द्र सोनकर निवासी बौहारी थाना साढ़ जनपद कानपुर नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर, एक जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक मोटरसाइकिल हीरो स्ट्रीम नम्बर यूपी-78एचजेड/7681 बरामद की है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 126/2025 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में बकेवर थानाध्यक्ष सुमित देव पाण्डेय, उपनिरीक्षक मो0 नौशाद, कांस्टेबल दिनेश कुमार, दीपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now