प्रमाण पत्र, मेडल व स्मृति चिन्ह दिखाती नन्हीं आर्या।
– परिवार, रिश्तेदारों व कस्बे में खुशी का माहौल
CITY NEWS FATEHPUR
खागा, फतेहपुर(CNF)। क्षेत्र के किशनपुर कस्बा निवासी मयंक अग्रवाल की नन्हीं बेटी आर्या अग्रवाल ने अपनी प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स में अपना नाम दर्ज कराया है। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों तथा पूरे कस्बे में खुशी का माहौल है।
करीब पांच वर्ष की उम्र में अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र, मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने के बाद तस्वीरें और उपलब्धि की क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पिता मयंक अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही शिव तांडव, हनुमान चालीसा एवं सामान्य ज्ञान के प्रति विशेष रुचि रखती है। परिवार के सहयोग और नियमित अभ्यास के बल पर उसने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी बेटी बल्कि पूरे किशनपुर और खागा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। बेटी की सफलता पर स्थानीय लोगों, शिक्षकों, समाजसेवियों और व्यापारियों ने परिवार को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बनाना अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है। कस्बावासियों ने उम्मीद जताई कि सौम्या भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। सौम्या की इस उपलब्धि से किशनपुर कस्बे में उत्साह का माहौल है और लोग लगातार उनके घर पहुंचकर परिवार को शुभकामनाएं दे रहे
