CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। हथगाम थाना पुलिस ने नाबालिग अपहरण के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
बुधवार को थाना हथगाम पुलिस ने मु0अ0सं0 35/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज लोधी पुत्र जगदीश निवासी ग्राम छिवलहा थाना हथगाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार मामले से संबंधित नाबालिग किशोरी को पहले ही 29 मार्च को सकुशल बरामद कर लिया गया था। आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उत्कर्ष मिश्रा, कांस्टेबल रवि कुमार तथा कांस्टेबल रविप्रकाश यादव शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now