– कल्यानपुर पुलिस की कार्रवाई, न्यायालय में किया पेश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। कल्यानपुर थाना पुलिस ने गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट व भारतीय दंड संहिता की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
कल्यानपुर पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना एवं सघन तलाश अभियान के दौरान वारंटी अभियुक्त शम्भू सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम कोरसम थाना कल्यानपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी संख्या 851/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या 118/2022 न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में धारा 354क, 376(3), 452, 504, 506 भादवि, पॉक्सो एक्ट की धारा 4 तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(टं), 3(1)(द) एवं 3(1)(ध) के तहत आरोप दर्ज हैं। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक संजय सिंह परिहार एवं हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now