फोटो परिचय- शेरा सैनिटरी शोरूम के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित अतिथि एवं संचालक।
– कंपनी के जनरल मैनेजर शशांक श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
– एक ही छत के नीचे मिलेंगे सैनिटरी के विभिन्न उत्पाद, ग्राहकों को मिलेगी खरीदारी की सुविधा
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। शहर के शादीपुर चौराहे के समीप गैस गोदाम रोड पर शेरा सैनिटरी शोरूम का शुभारंभ किया गया। शेरा सैनिटरी लिमिटेड के जनरल मैनेजर शशांक श्रीवास्तव ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर मौजूद लोगों ने नए प्रतिष्ठान की शुरुआत पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।
शोरूम के संचालक हर्ष द्विवेदी ने बताया कि प्रतिष्ठान में शेरा सैनिटरी लिमिटेड के विभिन्न उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार सैनिटरी उत्पादों का चयन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि शोरूम में कमोड, शावर सहित बाथरूम से जुड़े कई उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध हैं।
संचालक ने कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता पर भरोसा जताते हुए कहा कि ग्राहकों को बेहतर उत्पाद और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर निवेद राज, रवि प्रकाश सिंह, आशीष मिश्रा, अतुल त्रिवेदी, गौरव दीक्षित, रविंद्र कुमार, बबलू तिवारी, सर्वेश, उदय सिंह, पंकज यादव और अजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
