फोटो परिचय-  बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम अश्वनी पांडेय।

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय ने बीआरसी मो. इमरान के साथ नगर के रमेश कल्याणकारी स्थित पांच बूथों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फार्म-6 से संबंधित लगभग एक सैकड़ा फार्म एकत्र होने की जानकारी मिली।
एसडीएम ने पांचों बूथों पर कार्यरत सभी बीएलओ से फार्म-6 से संबंधित जानकारी हासिल की। उपस्थित सभी बीएलओ ने बताया कि सभी बूथों में लगभग एक सैकड़ा से ज्यादा फार्म-6 एकत्रित हुए हैं। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि उनका यह अभियान 28 दिसंबर तक चलता रहेगा। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अश्वनी पांडेय के अलावा बीआरसी मो. इमरान तथा सभी बूथों में कार्यरत बीएलओ सुमन देवी, संतलाल, पूजा सिंह, शरद विश्वकर्मा, मायाराम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now