सिटी न्यूज़ फतेहपुर
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अस्ती में रविवार की सुबह खेल-खेल में तीन वर्षीय मासूम ने शीशी में रखा तारपीन का तेल पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार अस्ती गांव निवासी तफील का पुत्र मो0 उमैर सुबह खेलते-खेलते शीशी में रखा तारपीन का तेल पी लिया। तभी अचानक उसकी मां की नजर पड़ गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने मासूम की हालत में सुधार बताया है।
