– दो दिन से रंजना देवी के गायब होने से परिवार में चिंता का माहौल

– रिश्तेदारों व परिचितों के यहां तलाश के बाद भी नहीं मिली जानकारी

CITY NEWS FATEHPUR

खागा, फतेहपुर(CNF)। नगर पंचायत क्षेत्र के मुसावापर मोहल्ले से एक महिला के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। रंजना देवी पत्नी स्वर्गीय कालीदत्त मिश्रा बीते दो दिनों से घर से लापता हैं। उनके अचानक गायब होने के बाद परिवार के लोगों में चिंता का माहौल है।

परिजनों के मुताबिक रंजना देवी शाम के समय घर से बाहर निकली थीं, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटीं। काफी समय बीतने के बावजूद जब वह घर नहीं पहुंचीं तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। आसपास के इलाकों में तलाश करने के साथ ही रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित ठिकानों पर भी जानकारी की गई, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

महिला का पता न चलने पर परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। परिजन अपने स्तर से भी संभावित स्थानों पर तलाश कर रहे हैं और लोगों से महिला के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now