फोटो परिचय-  प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव।

– ग्रामीण अंचलों में पार्टी की नीतियों और विचारधारा का करेगा प्रचार

– पीडीए के मुद्दों के साथ पूर्ववर्ती सरकार की उपलब्धियों से लोगों को कराएगा रूबरू

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने जिले में अपनी राजनीतिक गतिविधियां तेज कर दी हैं। संगठन को मजबूत बनाने और ग्रामीण मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने के उद्देश्य से पार्टी ने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। इसी कड़ी में समाजवादी संदेश लेकर प्रचार रथ को गांवों की ओर रवाना किया गया।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र-241 से टिकट के दावेदार एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नरेंद्र प्रजापति द्वारा तैयार कराए गए प्रचार वाहन को सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर पार्टी की नीतियों, पीडीए की विचारधारा और समाजवादी सरकार के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का प्रचार करेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाजवादी विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। प्रचार रथ के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पीडीए के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद, जिला उपाध्यक्ष रीता प्रजापति, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंद किशोर पाल, बाबा साहेब वाहिनी जिलाध्यक्ष डॉ. अमित पाल, विधानसभा अध्यक्ष मनोज यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नामदेव, जिला सचिव अखिलेश सविता, अभिषेक सिंघम, रईस अहमद, हिमांशु, संजय यादव और विनय प्रजापति सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now