मासिक बैठक में भाग लेते सपाई।
– मतदाता सूची की खामियां दूर करने में जुटी सपा, 2027 की जीत का खाका तैयार
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। समाजवादी पार्टी कार्यालय में शनिवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की रणनीति पर व्यापक मंथन किया गया। बैठक में एसआईआर अभियान के बाद प्राप्त मतदाता सूची का गहन अध्ययन कर त्रुटियों को चिन्हित करने व उनके निराकरण के लिए सेक्टर स्तरीय कमेटियों के गठन का निर्णय लिया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले ने एसआईआर अभियान में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर संगठन की सक्रियता और मजबूती का परिचय दिया है। अब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। मतदाता सूची को पूरी तरह सही और पारदर्शी बनाने के लिए बूथ स्तर तक अभियान चलाया जाए ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। कार्यकर्ताओं की मेहनत व संगठन की एकजुटता के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए सरकार बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी छह विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना होगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और उसकी शुद्धता सुनिश्चित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दयालु गुप्ता के युवा पुत्र के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। तत्पश्चात पार्टी नेतृत्व द्वारा रामपाल पाल को जिला सचिव मनोनीत कर सम्मानित किया गया। बैठक में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, विधायक ऊषा मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, संतोष द्विवेदी, दलजीत निषाद, विपिन सिंह यादव, गणेश वर्मा, रीता प्रजापति, डॉ. अफसर अली, जगदीश सिंह, महेंद्र बहादुर सिंह, रामतीरथ परमहंस, अरुणेश पांडेय, सुहैल खान हेमू, संगीता पासवान, डॉ. अमित पाल, मोइन खान, शिव सिंह यादव, केपी यादव, अय्यूब खान, नयन सिंह यादव, संदीप सिंह चैहान, हार्दिक पटेल, अभय सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
