CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना किशनपुर पुलिस ने गुरुवार को एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना किशनपुर पुलिस टीम ने अभियान के दौरान शिव औतार उर्फ शिवा निषाद पुत्र राम प्रकाश निषाद निवासी बडहर का पुरवा सुरवल थाना सरधुआ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना किशनपुर में मु0अ0सं0 116/2026 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना कर दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भुवनेश्वर यादव, उपनिरीक्षक तहसीलदार तिवारी, कांस्टेबल अमन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now