फोटो परिचय- मलवां क्षेत्र में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन।

* ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

* मृतक के भाई ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की जताई आशंका

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। मलवां थाना क्षेत्र के ढोढ़ियाही गांव के समीप बुधवार शाम नाले के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक की मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, ढोढ़ियाही निवासी स्वर्गीय भोला का 45 वर्षीय पुत्र सुमेर बुधवार शाम घर से बाहर निकला था। कुछ समय बाद उसका शव गांव के पास नाले के किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बड़े भाई विपिन ने बताया कि सुमेर को शराब पीने की आदत थी। वह शाम को टहलने के लिए घर से निकला था। भाई ने आशंका जताई कि संभवतः किसी जहरीले कीड़े के काटने से उसकी जान चली गई हो। हालांकि, इस आशंका की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now