– अपूर्वा यादव दूसरे और वैशाली तीसरे पायदान पर रहीं

CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता कराई गई। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने इसमें उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को एक घंटे में अधिकतम 600 शब्दों में दिए गए विषयों पर निबंध लिखना था। मूल्यांकन के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय टेनी, विजयीपुर की कक्षा आठ की छात्रा दिव्यांशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कम्पोजिट विद्यालय बसावन खेड़ा, मलवां की अपूर्वा यादव दूसरे और कम्पोजिट विद्यालय कसेरूवा, तेलियानी की वैशाली तीसरे स्थान पर रहीं। विजेता छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now