CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर कबाडी मार्केट में शुक्रवार की सुबह राहगीरांे की सूचना पर पुलिस ने नाले से लगभग 34 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद कर विच्छेदन गृह भेजा है वहीं पोस्टमार्टम में आए मृतक परिजन व पत्नी ने शव की शिनाख्त की है।
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह नाले में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पोस्टमार्टम हाउस में मृतक की पत्नी शबाना ने इसरार पुत्र अम्बर खान निवासी ग्रेनपुर जिला बहराइच के रूप में करते हुए बताया कि उसकी शादी इसरार से 13 वर्ष पूर्व उसके बइनोई शफीक ने करायी थी, जो मृतक का साढू है। पत्नी ने बताया कि उसके पति को बचपन से ही मिर्गी आने की बिमारी थी। हो सकता है कि इसी वजह से उसकी मौत हुयी है क्योंकि दो दिन पूर्व ही घर से लापता हुये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now