अर्दली रूम मंे समस्याएं सुनते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
– रजिस्टरों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देश
CITY NEWS FATEHPUR
फतेहपुर(CNF)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक रजिस्टर पेशी एवं अर्दली रूम का आयोजन कर पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यालयी कार्यों के समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया।
अर्दली रूम के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं और प्रार्थना-पत्र गंभीरता से सुने। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस कर्मियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़े मामलों और विभिन्न प्रशासनिक प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत एसपी ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सहित रिजर्व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now