CITY NEWS FATEHPUR

फतेहपुर(CNF)। लौकी, कद्दू, करेला, तोरई, खीरा, ककड़ी और खरबूजा जैसी कद्दूवर्गीय फसलों में फल मक्खी के संभावित प्रकोप को देखते हुए उद्यान विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने फसल की नियमित निगरानी और समय रहते बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि फल मक्खी कोमल फलों में अंडे देती है, जिससे अंदर पनपने वाली सूंडियां गूदे को नुकसान पहुंचाती हैं। इससे फल सड़ने के साथ उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होती है। किसानों को संक्रमित व गिरे फलों को खेत से हटाकर नष्ट करने तथा फसल के बाद गहरी जुताई करने की सलाह दी गई है।

विभाग ने नियंत्रण के लिए प्रति हेक्टेयर 15 से 20 क्यू-ल्योर फेरोमोन ट्रैप लगाने और नीम सीड कर्नेल एक्सट्रैक्ट का अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now